- वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की बाईक बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: नईमंडी थाना पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाईक व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दौरान पुलिस ने गौहंगा कट जानसठ रोड से 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्पलैण्डर संख्या यूपी 15 बीके 1459 व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आोपियों ने बताया कि उनके द्वारा यह मोटरसाईकिल 8 सितम्बर को रविदास मन्दिर मेला, शुक्रताल से चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोबिन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम शेरनगर तथा प्रहलाद पुत्र महेश निवासी सिखेडा बताया।

