- 437 रक्तदाताओं को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
- सेंट आरसी आडिटोरियम शामली में सम्मान समारोह
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भाजपा के शामली से पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा रक्त का कोई विकल्प नहीं है। आज जहां सूंई लगने पर निकले खून पर माता-पिता, भाई-बहन चिल्लाने लगते हैं, वहां पर रक्तदानियों ने बोतल भरकर रक्तदान किया है। उनके रक्त से बहुत सी जिंदगियों को बचाया जा सका होगा।
रविवार को सेंट आरसी आडिटोरियम में रक्तदानी सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने मां भारती के समक्ष दीप जलाकर किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा अभी तक रक्तदानियों का इतना बड़ा सम्मान समारोह शामली में पहले देखा नहीं गया। रक्तदानियों के सम्मान से अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति प्रेरणा मिलेगी। वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल व पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने 437 रक्तदानियों का सम्मान करते हुए उन्हें उनके नाम का गोल्डन मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

