Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नाला निर्माण की ऊंचाई को लेकर चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना हुए नाराज

  • नहीं चलेगी नेशनल अथॉरिटी अधिकारियों की मनमानी : प्रवेंद्र भड़ाना

जनवाणी संवाददाता |

जानसठ: नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा नाले की ऊंचाई अधिक लेने पर दुकानदारों ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से की शिकायत। व्यापारियों ने चेयरमैन को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

बुधवार को कस्बे के व्यापारियों ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना को नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि मौजूदा सड़क से 5 फीट ऊपर नाला बनाया जाता है तो सड़क के दोनों ओर स्थित व्यापारियों एवं आवासीय कालोनियों का बरसात का पानी की निकासी होने की बहुत गंभीर समस्या हो जाएगी। इतना ही नहीं स्थानीय व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा उन्होंने प्रवेंद्र भडाना से मांग करते हुए कहा कि मौजूदा सड़क के लेवल में ही हाईवे का निर्माण होना चाहिए।

चेयरमैन ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी सभी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। इसके उपरांत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने एसडीएम अभिषेक से कार्यालय में जाकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी सूरत में 5 फीट ऊंचाई के नाले का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान के लिए कहां है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img