Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सौंदर्यीकरण किये गए चार पार्कों का हुआ लोकार्पण

  • पार्कों के विकास से सहारनपुर के विकास को रफ्तार मिलेगी: मेयर

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किये गए चार पार्कों का बृहस्पतिवार को मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षदों ने लोकार्पण किया।

32 3

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अंतर्गत सहारनपुर महानगर में नौ पार्कों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया गया है। इनमें से तीन पार्कों सुभाष नगर, पटेल नगर व लक्ष्मीनगर पार्कों का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। उसी कड़ी में आज बाबा लालदास रोड स्थित म्युनिसपिल कॉलोनी, चिलकाना रोड स्थित मदनपुरी कॉलोनी पार्क, कृष्णानगर कॉलोनी पार्क व महावीर कॉलोनी पार्क का लोकार्णण किया गया। अब तक सात पार्को का लोकार्पण किया जा चुका है।

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे म्युनिसपिल कॉलोनी पार्क का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षद भूरा सिंह प्रजापति और नंदकिशोर शर्मा ने फीता काटकर किया।

बाद में मदनपुरी, कृष्णानगर व महावीर पार्क का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी सी पी सिंह, डीजीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, क्षेत्रीय पार्षद मनोज जैन, मानसिंह जैन के अतिरिक्त पूर्व सभासद रानी वर्मा, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता, सीए एके जैन, अखिलेश मित्तल, अशोक कुमार बहल, रवीन्द्रसिंह एडवोकेट, अर्चना कश्यप, मनोज जैन, नितिन व रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर मेयर संजीव वालिया ने कहा कि पार्कों के विकास से निश्चय ही सहारनपुर के विकास को रफ्तार मिलेगी। एक ओर जहां नगर निगम शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर के विकास और सौदर्यीकरण के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

33 5

उन्हीं में से एक पार्क सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत आज चार पार्कों का लोकार्पण किया जा रहा है, तीन पार्कों का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि शहर को बहुत संदुर पार्क स्मार्ट सिटी के तहत मिले है। सरकार लगातार विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा करा रही है। उन्होंने पार्कों के विकास के लिए मेयर संजीव वालिया व स्मार्ट सिटी अधिकारियों का आभार जताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...
spot_imgspot_img