Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

2023 में मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 होगी रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम स्टारर निर्देशक मणिरत्नम की हालिया रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही। इस फिल्म के पहले भाग ने देशभर में सफलता हासिल की और फिल्म दुनियाभर से शानदार कमाई करने में सफल रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस की नजर फिल्म के दूसरे भाग पर है।

38 10

जो जल्दी ही रिलीज होने वाला है। जी हां, अमूमन मेकर्स पहले भाग की सफलता के बाद ही दूसरे भाग की कहानी को आगे बुनते हैं। मगर तमिल उपन्नयास की कहानी पर आधारित निर्देशक मणिरत्नम ने पहले ही न सिर्फ इस फिल्म के दूसरे भाग का ऐलान कर दिया था। बल्कि साथ ही उन्होंने दूसरे भाग की शूटिंग भी साथ-साथ ही पूरी कर ली थी।

फिल्म के पहले भाग को मेकर्स ने रिलीज करते ही दर्शकों का ढेर सारा प्यार हासिल किया। इसके साथ ही मेकर्स फिल्म के दूसरे भाग के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हो गए थे। ये फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघर पहुंची थी। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज डेढ़ महीना ही हुआ है। साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं।

पोन्नियिन सेल्वन 2 की रिलीज डेट के बारे में ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने एक ट्वीट से इशारा दे दिया है। रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि पोन्नियिन सेल्वन अगले साल अप्रैल महीने में ही रिलीज हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 28 अप्रैल 2023 में रिलीज हो सकती है। इस खबर से फैंस के बीच उत्साह की लहर छिड़ गई है।

41 9

बता दें कि फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 को बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। हालांकि ये फिल्म हिंदी में अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हो पाई है। जिससे फैंस फिल्म के हिंदी वर्जन की ओटीटी रिलीज डेट का भी इंतजार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img