Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

कर्नाटक में भाजपा विधायक के फाड़े कपड़े, जानिए- क्यों खफा थे लोग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के मुदिगेरे से भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी के कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। एक गांव के कुद्ध लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके वस्त्र फाड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित ले जाया गया।

यह घटना हल्लेमने गांव में हुई। विधायक कुमारस्वामी गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने गए थे। गांव के लोगों का आरोप है कि विधायक ने हाथियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया।

इससे पहले रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव में कांग्रेस भाजपा की सुनामी में गायब हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिलारी से लोकसभा का चुनाव जीतने से पहले वादा किया था कि बिलारी के विकास के लिए तीन हजार करोड़ का पैकेज दिलवाएंगी, लेकिन उन्होंने तीन पैसे भी नहीं दिए। आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी करनी का पाठ पढ़ाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img