Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

गन्ने के खेत से गौवंश के अवशेष बरामद जमकर हंगामा

जनवाणी संवाददाता ।

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी भोकरहेड़ी मार्ग पर एक गन्ने के खेत से दो गोवंश के अवशेष बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई जिसके बाद सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंशो के अवशेष को कब्जे में ले लिया और कार्यवाही शुरू कर दी है।

भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी भोकरहेड़ी मार्ग पर कस्बा भोकरहेड़ी निवासी योगेश कुमार उर्फ लाखन के खेत है। योगेश कुमार ने गांव के ही ठेकेदार सुशील कुमार को अपने खेत के गन्ने छीलने का ठेका दिया हुआ है। बुधवार सुबह ठेकेदार सुशील कुमार खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था।

जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो उसे खेत पर कुछ कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए। जिस पर उसने कुत्तों को मौके से भगाया और ईंख के खेत में अंदर जाकर देखा तो खेत के अंदर दो गौवंश के अवशेष पड़े हुए थे। ठेकेदार ने गोकशी के मामले की जानकारी खेत मालिक योगेश कुमार को दी। जिस पर योगेश कुमार ने भोपा पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे भोपा थानाक्षेत्र के सीकरी चौकी प्रभारी रेशमपाल सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, व ललित कुमार ने गौवंश के अवशेष कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। खेत के मालिक योगेश कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी उनके खेत में गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था।

गौकशी की घटनाओं को लेकर भाजपाइयों में भारी रोष

सीकरी भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित गन्ने के खेत में गोकशी की घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। परंतु आज तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौकशो पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर अश्वनी सहरावत, अनुज, रवि, चीना, नीटू, राजदेव, लाल्ला, अजय कुमार आदि मौजूद रहे

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img