- आयुर्वेदिक युनानी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: बुधवार को चौसाना में चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी मुजफ्फरनगर डा. अरविंद कुमार ने मेंडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालको में हडकम्प मच गया। छापेमारीके दौरान दो मेडिकल स्टोर संचालको पर रजिस्टेशन नहीं मिले जबकि दो मेडिकल स्टोर पर सीएमओ द्वारा जारी लाईसेंस पाए गए।
चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि जिन डिप्लोमा इन यूनानी मेंडिसीन धारकों को सीएमओ द्वारा लाईसेंस जारी किए गए है जो नियम विरूद्ध है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और शीघ्र ही आयुर्वेदिक एवं यूनानी क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

