Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

एफपीओ की समस्या का त्वरित करें समाधान: एडीएम

  • एडीएम ने ली परियोजना प्रबंधन, मॉनिटरिंग समिति की बैठक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अपर जिलधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं उनके कार्यकलापों की समीक्षा तथा जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंध्न इकाई एवं जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बुधवार को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनके कार्यकलापों में आने वाली कठिनाइयों को दूर किए जाने के दृष्टिगत जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंधन इकाई एवं जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए एफपीओ की समस्याओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श करते हुए एफपीओ के संचालन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

बैठक में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग, जिला उद्यान अधिकारी, वैज्ञानिक केवीके, विकास मलिक, पशु चिकित्सा अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड समेत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img