Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आईआरसीटीसी लाया है लखनऊ से इन जगहों के लिए हवाई यात्रा पैकेज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा आगामी माह की छुट्टियों में हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ मसूरी और देहरादून के लिए हवाई यात्रा पैकेज, दिनांक 18.12.2022 से 22.12.2022 तक, 04 रात्रि एवं 05 दिन के लिए लॉंच किया गया है।

इस टूर पैकेज में या़ित्रयों को लखनऊ से देहरादून जाने एवं आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है तथा ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है। स्थानीय भ्रमण ए0सी0 वाहन द्वारा कराया जायेगा।

इस यात्रा के दौरान देहरादून में तपेश्वर मंदिर, मसूरी में गन हिल, केम्पटी फाल्स, के साथ देव भूमि वैक्स म्यूजियम- द इण्डिअनाइस्ड तुस्सॉड्स, लंढौर बाजार, मसूरी मॉल रोड. देहरादून में सहस्त्रधारा का भ्रमण, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला एवं राम झूला एवं हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर तथा हर की पौडी का दर्शन/भ्रमण कराया जायेगा।

उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:

कानपुर- 8287930930, 8287930927

लखनऊ- 8287930922

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img