Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

साजिद खान का छलका दर्द, पिता को लेकर सुनाई दर्द भरी दास्तां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी का सबसे विवावित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। इस शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर बरसते नजर आते है। बीते एपिसोड में साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच जमकर बवाल हुआ है। इस दौरान अर्चना ने उनके पिता को लेकर ऐसी बात कह दी कि साजिद खान का दिल टूट गया।

27 15

दरअसल, एक टास्क के दौरान साजिद ने कहा था कि ये शो किसी के बाप का नहीं है। इसके बाद अर्चना इस बात का जवाब देते हुए कहती हैं,’ मेरे पापा के पास तो इतना पैसा नहीं है कि वो इस शो को चला सकें। आपके पापा के पास तो होगा ही आप उनको बोलो वो चला सकते है।’ अर्चना का ये अंदाज देख साजिद खान का पारा हाई हो गया था। हालांकि घरवालों ने उन्हें शांत करवा दिया था।

25 18

अर्चना गौतम की बात साजिद खान को इतनी बुरी लगी कि वो फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान शिव ठाकरे और एमसी स्टेन ने साजिद खान को सहारा दिया। वहीं साजिद ने अपने पिता की दर्द भरी कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘पिता की मौत के बाद मां के साइड के रिश्तेदारों ने साथ दिया था। लेकिन सबसे ज्यादा मदद सलमान खान के पिता सलीम खान ने की थी। मेरे पिता की मौत शराब पीने की वजह से हुई थी। बता दें कि साजिद खान ने ये भी बताया कि जब उनके अब्बा की मौत हुई थी तब वो महज 14 साल के थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img