जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: मुरादाबाद मार्ग स्थित एक कान्वेंट स्कूल में बिन्नी कराटे के बैनर तले इंटर स्कूल कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोच सलीम अहमद की देखरेख में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। सब जूनियर ग्रुप में अहद इमरान ने 30 किलोग्राम में येलो बेल्ट, व्याम में मनु, प्रियांश, अनमोल कुमार ने अपने ग्रुप में येलो बेल्ट जीती। सब जूनियर में दीश्री माथुर, लेखा निशी, प्रियांशी ने 21 किलोग्राम में येलो बेल्ट जीती। रियाज फरदीन, अश्वनी, कुणाल, हर्ष, स्वांशु, सूर्य, मानक, वंश, दीपांशु, आनंद, तनिष चौधरी, कार्तिक, रुद्राक्ष आदि बच्चों ने भाग लिया।

