जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कृष्णा कालेज के छात्र शामिक की हत्या मामले में हत्यारोपी की तलाश में पुलिस बुलडोजर लेकर गांव त्रिलोकपुर पहुंची। जहां पर एक घर के बाहर हल्का सा तोड़फोड किया। साथ ही हत्यारोपी को 12 घंटे में पेश करने की चेतावनी दी। उधर रात के समय पुलिस को हत्या का आरोपी न मिलने पर गांव त्रिलोकपर में राजीव के घर पर चारपाई, फ्रीज सहित अन्य सामान तोड़ डाला। घर की महिला ने कहा कि उनका घटना से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

