- निजी वाहनों, बसों एवं ट्रेनों में सवार हो लखनऊ कूच
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से वादा खिलाफी कर रही है। महापंचायत के माध्यम से सरकार की वादा खिलाफी को याद दिलाया जाएगा।
गन्ना भुगतान, बिजली की बढ़ी दरे, किसानों के हो रहे उत्पीडन के खिलाफ आवाज को बुलंद करने का काम किया जाएगा। लखनऊ रवाना होने वालों में कपिल खाटियान जिलाध्यक्ष शामली भाकियू, गुड्डू बनत जिला उपाध्यक्ष, देवराज पहलवान जिला प्रवक्ता, मनोज तोमर, एजाज खान बनत, अमरपाल बालियान, अरविन्द निर्वाल, मनव्वर, पप्पु भारसी समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं सैंकडों किसान शामिल रहे।

