Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

लोपामुद्रा कर रही हैं कमबैक की तैयारी

CINEWANI


बिग बॉस 10 में सेकेंड रनर-अप बनने वाली लोपामुद्रा राउत बॉलीवुड में नए सिरे से कमबैक की तैयारी कर रही हैं। लंबे समय से चमक-दमक से दूर रहने के बाद वह नई तैयारियों के साथ आ रही हैं। खुद को एक्शन एक्ट्रेस के तौर पर तैयार कर रहीं लोपामुद्रा ने अब मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है और वह बॉलीवुड उस खाली जगह को भरने की तैयारी में हैं, जो एक्शन हीरोइनों का इंतजार कर रही है।

बॉलीवुड का सिनेमा बदल रहा है और बीते कुछ समय ऐसे में फिल्में बनी हैं, जिनमें एक्ट्रेस जबर्दस्त एक्शन करती दिखी हैं। मॉडल से एक्टर बनीं लोपामुद्रा 2016-17 में बिग बॉस 10 में सेकेंड रनर-अप बनी थीं। वह फीयर फेक्टर: खतरों का खिलाड़ी सीजन 8 में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो किए। फिर वेबसीरीज और एक फिल्म साइन की। मगर बीच में कोरोना आ गया।

इन दिनों मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण ले रहीं लोपामुद्रा का कहना है कि मैं हॉलीवुड की साल्ट, लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर, कोलंबियाना और लुसी जैसी एक्शन फिल्मों से बहुत प्रभावित थी। इसलिए मैं मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक करना चाहती थी, लेकिन कोविड के दौरान मैंने इसे स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीरता से करना शुरू कर दिया। अब मुझे इसमें मजा आ रहा है और मैं फिल्मों में एक्शन भूमिकाएं करने के लिए तैयार हूं। लोपमुद्रा कहती हैं कि इंडिया में ऐसी ज्यादा अभिनेत्रियां नहीं हैं, जिन्होंने एक्शन फिल्में की हैं।

भारत में महिला एक्शन हीरो पर फिल्म का कल्चर ही नहीं बन पाया है। लोपामुद्रा एक्शन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं और अपने स्टंट खुद करना चाहती हैं। लोपामुद्रा कहती हैं कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्शन हीरो उनके आदर्श हैं। हालांकि लोपमुद्रा एक्शन फिल्मों में दिखना चाहती हैं परंतु साथ ही कहती हैं कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जो डेयर डेविल एक्शन करने के साथ एक्टिंग स्किल दिखाने का मौका प्रदान करें।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img