Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

स्पिलिट्सविला 14: उर्फी जावदे-कशिश ठाकुर का वीडियो वायरल, फैंस देख हुए हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर शो स्पिलिट्सविला 14 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब अभिनेत्री अपने फैशन की वजह से कम बल्कि शो की वजह से ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उर्फी जावदे शो के एक कंटेस्टेंट कशिश ठाकुर पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रही हैं।

35 19

उर्फी और कशिश का यह वीडियो देख उनके फैंस हैरान हैं। क्योंकि शो के पहले ही दिन उर्फी जावेद ने कशिश से प्यार का इजहार डाला था। उन्होंने स्प्लिट्सविला में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे कशिश ठाकुर को ना सिर्फ अपना डेटिंग पार्टनर बनाया, बल्कि उनके साथ अपने कई डार्क सीक्रेट्स तक शेयर कर दिए थे। लेकिन, दोनों के बीच कुछ होता उससे पहले ही लड़ाई हो गई। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस होने लगती है।

उर्फी पहले कशिश की तारीफ करती हैं और फिर उन्हें ठरकी कह देती हैं। उर्फी का यह मजाक कशिश को पसंद नहीं आता है और वो भड़क जाते हैं। कशिश, उर्फी से कहते हैं, ‘शब्दों का संभालकर इस्तेमाल करें’। उर्फी बात को संभालते हुए कहती हैं, ‘शांत हो जाओ, मैं मजाक कर रही थी। तुम मुझसे लड़ क्यों रहे हो। चिल्लाओं मत मुझपर।’ जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img