जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: एनसीसी दिवस के 75 वें स्थापना दिवस पर 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल जीसी उपाध्याय के दिशा निर्देशन में मुरादाबाद रोड स्थित लक्ष्य डिग्री कालेज में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया। इसके साथ साथ एनसीसी कैडेट्स को लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी एवं लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा के द्वारा रक्तदान की महत्ता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया।
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर लक्ष्य डिग्री कालेज के प्रबंधक अनुराग चौहान ने कहा कि रक्तदान शिविर से हम किसी इंसान को जीवन दे सकते हैं और रक्तदान करने से इंसान का शरीर स्वस्थ एवं चुस्त रहता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

