जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सलमान खान का धमाकेदार रिएलिटी शो बिग बॉस 16 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बिग बॉस के घर में इन दिनों शिव ठाकरे का राज है। उनकी कप्तानी की घरवालों ने तरीफ की है। वहीं अर्चना गौतम को भी शिव की कप्तानी पसंद आई है। अब शिव ठाकरे के बाद घर की नई कैप्टन निमृत अहलूवालिया बनी हैं। लेकिन टीना दत्ता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी पूरी मंडली के खिलाफ बगावत छेड़ दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने निमृत को कैप्टेंसी से महज तीन दिन में हटाने की बात भी कही है।

दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिव, निमृत, साजिद की मंडली बैठकर टीना दत्ता को घर का कैप्टन बनाने की बात कर रहे हैं और इन सबकी यह बात बिग बॉस भी सुन लेते हैं, जिसके बाद ‘बिग बॉस’ की तरफ से खेल खेला जाता है। जहां हर हफ्ते कैप्टेंसी के लिए टास्क होता है लेकिन इस बार ‘बिग बॉस’ शिव को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनसे घर के नए कैप्टेंन का नाम लेने की बात कहते हैं और शिव सारी प्लानिंग को साइड में रखते हुए ‘निमृत’ को घर की नई रानी बनाते हैं।
शिव ठाकरे के इस फैसले के बाद टीना दत्ता काफी नाराज हो गईं। निमृत के कैप्टन बनने के बाद टीना कहती हैं, ‘तुम सब धोखेबाज और फ्रॉड हो।’ इस बीच निमृत भी जवाब देते हुए कहती हैं, ‘आपकी दोस्ती भी देख ली। चलो यहां से चलो।’ वहीं, इस बात पर टीना भी शांत नहीं रहतीं। वह कहती हैं, ‘कैप्टन बनते ही बदतमीजी अलग लेवल पर पहुंच गई है। मुझे इन सबको तोड़ना है। अब निमृत की कैप्टेंसी जाएगी सिर्फ तीन दिन में।’ बता दें कि टीना दत्ता बीते एपिसोड में भी बार-बार कहती दिख रही थीं कि उन्हें इस घर का कैप्टन बनना है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

