जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के मालगोदाम फाटक पर आधी आबादी पार रेलवे लाइन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की संभावना को अब बल मिलता नजर आ रहा है। लगभग दो दशक के प्रयासों के बाद अब प्रदेश शासन ने फुट ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत पर डीएम बिजनौर से रिपोर्ट तलब की है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर आरपीएफ व जीआरपी से वार्ता के बाद अपनी तथ्यात्मक अनूकूल रिपोर्ट तैयार की है, जो जनहित में डीएम को उपलब्ध करा दी जाएगी। एसडीएम ने स्वीकार किया जनहित में फुट ओवरब्रिज निर्माण आवश्यक है। डीएम की सकारात्मक रिपोर्ट व संस्तुति पर प्रदेश सरकार से बजट मिलने की संभावना बढ़ गई है।

