Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शामली मिल की टरबाइन का स्टीम पाइप फटा, कर्मी झुलसा

  • हादसे में गं​भीर रूप से झुलसा मिल कर्मचारी करनाल रैफर
  • मंगलवार सुबह सात बजे हादसे से मिल में अफरार-तफरी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मंगलवार को शामली शहर स्थित अपर दोआब शुगर मिल में गन्ना पेराई सामान्य तरीके चल रही थी। इसी बीच प्रात: करीब सात बजे तीन मेगावाट की टरबाइन का स्टीम पाइप ज्वाइंट से फट गया। पाइप फटने का धमाका इतना तेज था कि उसको करीब एक किमी तक सुना गया। इससे चीनी मिल में कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इंजीनियरों ने तत्काल मिल को बंद किया।

इंजीनियर, सिक्योरिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचें। इसी बीच यूनिट हैड प्रदीप सालार, गन्ना महाप्रबंधक सुशील कुमार खोखर, एजीएम केपीएस सिरोहा, नरेश कुमार, दीपक राणा आदि भी आ गए। उन्होंने हादसे में झुलसे आॅयल मैन कुवाड़ी को तत्काल शहर के निजि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको करनाल के बालाजी हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में एडमिट किया गया है। हॉस्पिटल के डाक्टरों के साथ-साथ चीनी मिल के डाक्टरों की भी एक टीम करनाल में झुलसे कर्मचारी पर नजर बनाए हुए है।

चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप सालार ने प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों के हवाले से बताया कि टरबाइन का स्टीम पाइप ज्वाइंट से फटने पर आयल मैन कुवाड़ी वॉल्व बंद करने लगा। इसी बीच स्टीम प्रेशर अचानक कुवाड़ी पर चला गया जिससे वह झुलस गया। झुलसे कर्मचारी को करनाल भर्ती कराया गया है। सालार ने बताया कि बेंगलुरू से इंजीनियर बुलाए हैं। रात में ही पेराई प्रारंभ होने की संभावना जताई है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। वें जिला गन्ना अधिकारी से लगातार अपडेट ले रही हैं। इधर, शामली कोतवाली के एसएसआई भी चीनी मिल में पहुंचें। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेकर आला अफसरों को अवगत कराया। दूसरी ओर, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने चीनी मिल में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img