- फुटपाथों पर लग जाती हैं फलों की ठेली एवं अवैध वाहनों की पार्किंग
- अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका की लापरवाही के चलते नगर में सुबह होते ही फुटपाथ पर अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आने लगता है। जिसके चलते लोगों को पैदल निकलने में दुश्वारियां उठानी पड़ती है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते पूरा नगर अतिक्रमण की जग में आ गया है। जिसके कारण प्रतिदिन लोगों को जाम से जूझना आम बात हो गई है। शांति समिति से लेकर समाधान दिवस में नगर की जनता ने मुख्य रूप से नगर में लगने वाले प्रतिदिन जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कई बार मुद्दा भी उठाया,

लेकिन अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद जाम से मुक्ति की टाय टाय फिश हो गई है। नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ पर फलों की ठेली से लेकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर मूंगफली आदि के फड़ लगवाने के साथ-साथ वाहनों का पार्किंग स्थल बनवा दिया है। नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम अखिलेश यादव से शिकायत की है।

पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते नगर में सुबह होते ही लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर में होने वाले अतिक्रमण से पुलिस प्रशासन देखते हुए भी अंजान बना बैठा हुआ है। जिसके चलते गत दिनों चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का टाय टाय फिश होकर रह गया है।

पुलिस की लापरवाही के चलते नगर के मुख्य मार्ग पर बने फुटपाथ पर सुबह से लेकर शाम तक फलों की ठेली और मूंगफली के फड़ के साथ-साथ फुटपाथ अवैध पार्किंग का स्थल बन जाते हैं। आरोप है कि शांति समिति से लेकर समाधान दिवस में आयोजित बैठक में नगर की जनता ने प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने का मुख्य मुद्दा उठाया जाता रहा है, लेकिन आश्वासन के बाद कोई समाधान अभी तक नहीं हो सका है।

