Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया कैम्प

  • स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, मरीजों का किया परीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. प्रशान्त कुमार ने कहा कि हमारे समाज में रहने वाले विकलाँग (दिव्यांग) जनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने एवं मानवीय गरिमा के साथ जीने के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से सभी नागरिकों को विकलांग जनों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने एवं विकलांग जनों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करके उन्हें विभिन अधिकार प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रायः विकलांग जनों को विश्व के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में गिना जाता है ऐसे में विकलांग जनों के उत्थान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में लगभग 15 फीसदी लोग दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते है। इस प्रकार से इस समुदाय को दुनिया का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय माना गया है।

दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं इन्हे विभिन राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व विकलांग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस के अवसर पर सभी नागरिको को विकलांगजनो के साथ उचित व्यवहार करने एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपने योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम को मनोरोग विशेषज्ञ डा. अर्पण जैन व डा. मनोज ने संबोधित करते हुए कहा कि विकलांग व्यक्तियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाना जरूरी है और सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए जो सुविधाएं प्रदान की जाती है, उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है, ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

डा. आरसी गौड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस को प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर वर्ष 1992 से विश्व विकलांग दिवस या विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की शुरुआत की गयी थी जिसके पश्चात प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विशिष्ठ थीम के साथ विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबन्धक अरविन्द कुमार बालियान, ब्लाॅक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबन्धक विजय शर्मा, स्टाफ नर्स ग्लोरियस, मोनू गुर्जर, डा. अनिल कौशिक, मांगेराम, खालिद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img