जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: तहसील नजीबाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम के निर्देश पर एसडीएम नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 31 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा आगामी तहसील दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए।

