जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम बिजनौर में एक दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मां सरस्वती के चरणों में फूल चढ़ा का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि योगेंद्र पाल सिंह योगी अध्यक्ष क्रीड़ा भारती बिजनौर एवं जयवीर सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी बिजनौर रहे। 100 मीटर दौड़ में अंशुल आर्य सुगंध संस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त, आशु आर्य समाज संस्था ने द्वितीय स्थान और अमित कुमार आर्य समाज संस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

