- ट्राली तुलाई से लेकर चीनी उत्पादन व भंडारण की जांच
- अति शीघ्र किसानों का गन्ना भुगतान कराने के दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: शनिवार को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ऊन चीनी मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्वार पर स्थापित ट्रॉली ग्रास कांटे का स्वयं निरीक्षण किया गया। ग्राम हथछोया के कृषक से वार्ता करते हुए चीनी मिल में गन्ना लाने से ट्रॉली के खाली होने तक लगने वाले समय इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। कृषक के द्वारा यह बताया कि 02 से 03 घंटे में ट्रॉली खाली हो जाती है।
केन यार्ड में मौजूद किसानों से अपर जिलाधिकारी ने संवाद किया गया। निरीक्षण के समय चीनी मिल के इकाई प्रमुख अवनीश ने अपर जिलाधिकारी को चीनी मिल की पेराई क्षमता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। चीनी मिल के प्रमुख ने बताया कि चीनी मिल द्वारा गत वर्ष 60000 कुंतल प्रतिदिन के पेराई क्षमता के सापेक्ष इस वर्ष 70000 कुंतल प्रतिदिन की पेराई की जा रही है जिससे कम समय में किसानों का गन्ना पेराई हो सकेगा।
चीनी मिल के द्वार पर ट्राली ट्राली कांटा निरीक्षण में शुद्ध पाया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल को किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य का अति शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय सचिव गन्ना समिति ऊन अजीत कुमार सिंह, चीनी मिल ऊन के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डा. कुलदीप पिलानिया मौके पर मौजूद मिले।

