जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बिग बॉस 15 की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर अपने अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो करण कुंद्रा के साथ अपने दोस्त की शादी में धूम मचाती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में तेजस्वी का अंदाज देखने लायक है।

तेजस्वी प्रकाश ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘माई फोरेवर गैंग, मेरे यार की शादी।’ इन फोटोज में तेजस्वी ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं करण कुंद्रा का भी स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। बता दें कि फैंस इन पिक्चर्स पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
साथ ही तेजस्वी के चाहने वाले लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। मालूम हो कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे, जिसके बाद तेजस्वी और करण ने एक दूजे को डेट करने का फैसला किया। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि ये प्यार सिर्फ बिग बॉस के शो को जीतने के लिए है। लेकिन इन दोनों ने सभी को गलत ठहरा दिया। अभी भी तेजस्वी और करण एक दूसरे के साथ है।
बताते चलें कि तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। तेजस्वी इन दिनों नागिन 6 में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

