Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

घर से बुलाकर छात्र का ऐलानिया कत्ल

  • हमलावरों ने पहले छात्र से की मारपीट, फिर सिर और पेट में तीन गोली मारकर की हत्या
  • चिकित्सकों ने छात्र को घोषित किया मृत, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर के मोहल्ला तिहाई में रविवार देर रात छात्र को घर से बुलाकर ऐलानिया कत्ल कर दिया। हमलावरों ने पहले छात्र की जमकर पिटाई की। फिर सिर और पेट में तीन गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल की दौड़े आस-पड़ोस के लोग आनन-फानन में घायल को चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्यारोपी एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। पीड़ित परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी तो हत्यारोपी घर से फरार मिले।

20 4

मवाना के मोहल्ला कल्याण निवासी गुफरान का बेटा आहिद (16) नगर में स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। आहिद के दादा फरहान ने बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हम उम्र व साथ पढ़ने वाले तीन-चार साथी उनके घर पहुंचे और आहिद को अपने साथ ले गए तथा देर रात मोहल्ला तिहाई स्थिति गली में ले जाकर पहले मारपीट की और फिर आहिद की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्यारोपियों ने उसे तीन गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पड़ोसी लहूलुहान हालत में आहिद को चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर आहिद के परिजन भी पहुंच गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गए। जहां हत्यारोपियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

21 4

इंस्पेक्टर अतुल व सीओ आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने आहिद के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एसपी देहात देहात भी मौके पर पहुंच गए और आहिद के परिजनों से जानकारी लेकर हत्यारोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं, इस संबंध में एसपी देहात केशव मिश्रा का कहना है कि छात्र को रंजिशन से बुलाकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, मवाना सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामला का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img