Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

चाइनीज मांझे से छात्र का गला कटा

  • घायल छात्र को आनंद अस्पताल में कराया भर्ती, आए 50 टांके

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रशासन लाख दावा कर ले, लेकिन बाजार में चाइनीज मांझा पुलिस की सरपरस्ती में खुलकर बिक रहा है और आए दिन होने वाली घटनाओं से सबक तक नहीं लिया जा रहा है। रविवार रात बाइक चला रहे छात्र का गला चाइनीज मांझे से बुरी तरह से कट गया। हादसे के बाद छात्र बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे पीछे बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया। छात्र को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके गले पर 50 टांके आए हैं। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर के रामपुरम निवासी मनीष पालीटेक्निक का छात्र है। उसके पिता नंद किशोर एक स्पोर्ट्स कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार रात वह अपने दोस्त अमन के साथ तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही कुटी चौराहे के पास पहुंचा तो बिजली के तारों में अटके चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसने हेलमेट लगा रखा था, फिर भी गला बुरी तरह से कट गया।

हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिससे पीछे बैठा अमन भी घायल हो गया। मनीष सड़क पर खून से लथपथ तड़पता देखकर आसपास के लोगों ने उसे और उसके दोस्त को नजदीक के उपाध्याय नर्सिंग होम ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आनंद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसके गले पर 50 टांके लगाए। अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर परिजन और मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई थी। परिजनों ने खुलकर आरोप लगाया कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा जा रही है।

इससे पहले रेलवे रोड थाना क्षेत्र के रामताल वाटिका के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार गौरव राजपूत 26 वर्षीय की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई थी। गौरव दीवान स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शहर में खैरनगर, गोला कुआं समेत विभिन्न इलाकों में कारोबार खुलकर चल रहा है।

कब्र से शव को निकलवा पोस्टमार्टम को भेजा

मेरठ: एक विदेशी महिला के इश्क में डूबे पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सुपुर्देखाक करवा दिया। परिजनों ने एसएसपी आफिस में प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में भूमिया पुल खता रोड स्थित मियां मोहम्मद नगर कब्रिस्तान से रविवार को नसरीन का कब्र से शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला की हत्या का राज खुलेगा।

शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध भी बताए थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई।

बुजुर्ग ने डीएम व एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए था कि रविवार को महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश प्रताप दीक्षित ने बताया था कि डीएम के आदेश पर रविवार को नसरीन के शव को कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img