जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जनपद का क्रिकेट और खिलाडी लगातार कामयाबी हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में सहारनपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी वर्णिका चौधरी यूपी अंडर-19 महिला एक दिवसीय टीम की कप्तान बनाई गई है।इस उपलब्धि पर सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।
सोमवार को एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि पुणे में 7 दिसम्बर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय अंडर -19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कमला क्लब कानपुर में 6 दिवसीय कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर टीम घोषित हुई है।इस टीम का कप्तान सहारनपुर की बेटी वर्णिका चौधरी पुत्री राजपाल चौधरी निवासी गंगोह को बनाया गया है।इससे पहले वर्णिका को T -20 का भी कप्तान बनाया गया था।
अमर गुप्ता ने बताया के एसडीसीए चैयरमेन अकरम सैफी के दिशा निर्देशन में सहारनपुर का क्रिकेट नए आयाम छू रहा है। सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी उच्च स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। गर्व का विषय है कि यूपी की टीम की कप्तान सहारनपुर की वर्णिका चौधरी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा जिले में महिला क्रिकेट को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस कामयाबी पर एसडीसीए के पदाधिकारियों राजकुमार राजू , साजिद उमर , पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , रवि सिंघल , योगेश गुप्ता , अमित सेठी ,राजीव गोयल (टप्पू) , रणधीर कपुर , विनय कुमार , सचिन सैनी , रविश राठी, भावना तोमर, राजशेखर , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह , शोएब, अर्जुन चौहान , मृदुल गर्ग व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।

