Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

चाइनीज मांझा प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

  • चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था पॉलीटेक्निक का छात्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हुए पॉलीटेक्निक के छात्र के मामले में नौचंदी थाने में अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शास्त्रीनगर के रामपुरम निवासी मनीष पॅलीटेक्निक का छात्र है। उसके पिता नंद किशोर एक स्पोर्ट्स कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार रात वह दोस्त अमन के साथ तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही कुटी चौराहे के पास पहुंचा तो बिजली के तारों में अटके चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।

उसने हेलमेट लगा रखा था, फिर भी गला बुरी तरह से कट गया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिससे पीछे बैठा अमन भी घायल हो गया। मनीष सड़क पर खून से लथपथ तड़प रहा था। अमन ने राहगीरों के साथ मिलकर दोस्त को उठाया और नजदीक के उपाध्याय नर्सिंग होम ले गए,

जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आनंद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसके गले पर 50 टांके लगाए। सोमवार को सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरसिया ने बताया कि अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ धारा 336 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

मेरठ: टीपी नगर थानांतर्गत मेट्रो प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। रिटायर्ड फौजी की पत्नी लोकेशो देवी पति ओमप्रकाश महिला 60 वर्षीया ऋषि नगर से दूध लेने मेट्रो प्लाजा की तरफ आई थी।

महिला दूध लेकर वापस लौट रही थी तभी पीछे से आए ट्रक ने महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पति ने थाना टीपी नगर में तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img