Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कैरम बोर्ड के गोदाम में लगी भीषण आग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में नासिक पुत्र रियाज निवासी सराय बलिन कैरम बोर्ड की फैक्ट्री है। जिसमें लाखों रुपये का सामान था और ये भी बताया कि करीब आठ बजे फैक्ट्री बंद कर घर सराय बहलीम गया था। थोड़ी देर बाद मोहल्ले के किसी युवक ने सूचना दी कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी है।

मौके पर मौजूद राशिद अंसारी पार्षद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ये भी बताया कि फैक्ट्री में बेसमेंट भी बना हुआ है। जिसमें काफी माल तैयार हुआ रखा था।

फैक्ट्री में रखे सिलेंडर में भी आग लग गई थी। जिसकी आवाज सुनकर पड़ोस के रहने वाले लोग में दहशत का माहौल बना हुआ था। जिसके बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। आग की घटना से फैक्ट्री मालिक की हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img