Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मतगणना स्थल पर डटी रही पुलिस, डीआईजी ने संभाले रखा मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: खतौली उपचुनाव के लिए मतगणना को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाले रखा। वहीं, जिलााधिकारी से लेकर एसएसपी तक और डीआईजी से लेकर कमिश्नर तक मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक खतौली उपचुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस व प्रशासन चैकन्ना था। सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गये थे, किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर एन्ट्री नहीं दी गयी थी, जबकि मतगणना स्थल के आसपास भी किसी को फटकने नहीं दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल अपनी पूरी टीम के साथ मतगणनास्थल पर मौजूद रहे थे, जबकि जिलाधिकारी से लेकर एडीएम, सीडीओ समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी डेरा डाला हुआ था।

डीआईजी सहारनपुर सुधीर कुमार सिंह व मंडलायुक्त भी मतगणना स्थल पर पहुंच गये थे और मतगणना का पल-पल का हाल जान रहे थे। इस दौरान उनके द्वारा मतगणनाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे, ताकि मतगणना बिना व्यवधान के शान्तिपूर्वक संपन्न हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img