- महिलाओं को मिलेगा तुरंत न्याय
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सदर विधायक सुचि चौधरी ने थाना कोतवाली शहर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मिशन महिला हेल्प डेस्क लाइव उद्घाटन किया व उन्होंने इसकी उपयोगिता बताई। सुची मौसम चौधरी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी व पुलिस स्टेशन पहुंचने वाली महिलाओं की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस डेस्क के संचालन से महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस डेस्क में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहां पर उपस्थित विभिन्न विभाग डाक्टर, टीचर व बैंकर्स आदि ने महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।


