- ₹56000 का पूर्व का बकाया जमा न करने को लेकर विभाग ने काटा प्रीपेड कनेक्शन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के पश्चात बिजली विभाग द्वारा हाई लॉस को कम करने के लिए दिन- प्रतिदिन दिन अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे कि वह पहले बकायेदारों को सूचना देकर बिल जमा करने के लिए कहते हैं। उसके बावजूद भी जब बिल जमा नहीं कराया जाता है। तो संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाता है।
इसी तरह से साकेत स्थित मानसरोवर में एक उपभोक्ता नीरज कपूर द्वारा विभाग का ₹56000 का बकाया जमा ना करने पर प्रीपेड बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जिसके बाद संबंधित उपभोक्ता द्वारा शराब के नशे में सिविल लाइन बिजली घर पर आत्मदाह का प्रयास किया।
हालांकि मौके पर पुलिस की टीम ने तत्काल संबंधित आरोपी को पकड़ लिया। दरअसल इससे पूर्व भी बकाया होने पर विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया। तत्पश्चात संबंधित उपभोक्ता द्वारा जिलाधिकारी से निवेदन किया था और जिलाधिकारी द्वारा बिजली विभाग को पत्र भेजकर उपक्ताओं की परिस्थिति को देखते हुए रियात देने के लिए कहा था।

जिसके बाद विभाग द्वारा पूर्व के बकाए को देखते हुए भी प्रीपेड कनेक्शन दिया गया था। तब उपभोक्ता द्वारा एक पत्र दिया गया था। जिसमें उसने कहा था कि वह पूर्व के बकाए ₹56000 को को जमा कर देगा।
एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई महीने बीत जाने के बाद भी जब बिल जमा नहीं कराया गया। तब विभाग के अधिकारी द्वारा बार-बार इस संबंध में उपभोक्ता को फोन किया था। लेकिन जब भी संबंधित उपभोक्ता द्वारा कोई खास तवज्जो नहीं दी गई।
तब जाकर विभाग द्वारा प्रीपेड कार्ड कनेक्शन भी काट दिया। आपदा के प्रयास में बिजली विभाग द्वारा संबंधित उपभोक्ता के द्वारा कार्रवाई कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुलिस विभाग भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने करने की तैयारी में है।

