Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: गिरी पांच मंजिला इमारत, 50 के दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार शाम रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। ये घटना काजलपुरा इलाके की बताई गई है। फिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगड जिले के महाड शहर में तारिक गार्डन नाम की इस पांच मंजिला इमारत गिरने से तकरीबन 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि इसमें दबे लोगों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल मौके पर पर्याप्त टीम पहुंची हुई है। लाइट आदि के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुणे से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) की दो टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। सवाल यह उठ रहा कि इमारत काफी नई है, ऐसे में यह कैसे गिर गई?

इस घटना को लेकर जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि यह 10 साल पहले ही यह इमारत बनाई गई थी। इमारत में ऊपर के तीन फ्लोर गिर गए हैं। माना जा रहा है कि इस इमारत में 50-60 लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि पुख्ता जानकारी बाद में ही मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि ये तालाब के पास की इमारत थी। डिजाइनिंग में दिक्कत थी या मकान बनाने में खराब मैटेरियल ये सभी जांच का विषय है। फिलहाल हमलोग लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img