Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दिव्यांग गार्गी चौधरी ने मेडल जीतकर नाम रोशन किया

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित 101 विवेक विहार में रहने वाली गार्गी चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित हुई 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में यूपी की ओर से सिल्वर मेडल जीता।

गार्गी चौधरी के पिता एके तरार ने बताया कि यूपी की ओर से गार्गी ने 10 मीटर में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। गार्गी चौधरी द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज में कोच विपिन राणा की देखरेख में अपना अभ्यास करती है। गार्गी जन्म से ही मूक‌बधिर है। वह ना तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। इसके बाद भी उसने अपने हौंसले को कम नहीं होने दिया।

35 1

मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गार्गी ने प्रतिभाग किया और यूपी को सिल्वर मेडल दिलाया। इस सफलता से उत्तर प्रदेश के साथ मेरठ का नाम भी रोशन हुआ। उसकी इस कामयाबी ने साबित कर दिखाया कि विकलांगता जीवन के लक्ष्य को साधने में कभी भी बाधा नहीं हो सकती। परिजनों ने उसकी इस सफलता पर उसे बधाई दी। गार्गी के पिता ने बताया कि गार्गी का सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img