Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

टावर से निकलने वाली विकिरण से भयभीत पॉश कॉलोनी के नागरिक

  • 60 परिवारों ने लगाए दरवाजे पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
  • कालोनी के नागरिक आज डीएम और कमिश्नर से करेंगे शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सरधना रोड स्थित पॉश कॉलोनी जगदीशपुरम में लगभग 60 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। जिस पर कई नेटवर्क कंपनी की कनेक्टिविटी हैं। टावर से निकलने वाली तरंगों के कारण कॉलोनी के ज्यादातर लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। इस कारण कॉलोनी के नागरिकों ने अपने मकानों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। कॉलोनी के लोग बुधवार को डीएम व कमिश्नर से मिलेंगे और मामले की जानकारी देंगे।

सरधना रोड पर बिजलीघर के सामने जगदीशपुरम के नाम से लगभग 35 साल पुरानी एक पॉश कॉलोनी बनी हुई है। जिसमें अधिकतर अधिकारी पोस्ट के नागरिक रह रहे हैं। कॉलोनी में वर्तमान में 60 परिवार रह रहे हैं। यहां के निवासी सतवीर सिंह, विनोद कुमार, गौरव शर्मा, सुंदरलाल, अमरवीर, कर्मवीर, प्रदीप, श्रीचंद, कांति, अनीता, बबीता, साधना, बाला देवी व सुभाष ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व कॉलोनी में कंपनी के लोगों ने टावर लगा दिया था।

05 9

जिस पर वर्तमान में कई कंपनियों के नेटवर्क की कनेक्टिविटी लगी हुई है। नागरिकों का मानना है कि टावर से निकलने वाली तरंगों के कारण ज्यादातर घरों में हृदय, लकवा, हाथ पैरों में दर्द व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पैदा हो गई हैं। जिस कारण लोगों का कॉलोनी में रहना दुश्वार हो गया है। पूर्व में भी कॉलोनी के लोगों ने कई बार अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी।

मगर शिकायत का कोई समाधान नहीं निकला था। समाधान नहीं होने पर घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। कालोनी के नागरिकों के अनुसार अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मजबूरन मकानों को खाली कर चले जाएंगे। उन्होंने डीएम दीपक मीणा व कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. से मिलने की बात कही।

आठ साल से युवक लकवे से ग्रस्त

गौरव ने बताया कि उसके पिता अशोक शर्मा आठ साल से लकवे की बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसका मुख्य कारण टावर से निकलने वाली तरंगें हैं। चिकित्सकों को भी कई बार दिखाया गया। मगर चिकित्सकों के अनुसार टावर से निकलने वाली तरंगें शरीर को नुकसान पहुंचा रही हैं। पीड़ित युवक ने कई बार कंपनी के लोगों से टावर हटाने के लिए कहा। मगर कंपनी के लोग उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img