Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मुश्किल: मंडी के बाहर आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

  • दालों के दामों में अचानक आई फौरी गिरावट, तेल और रिफाइंड भी हुआ सस्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्दी शुरू होते ही जहां मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई है इससे सब्जियों के दामों में गिरावट आई हैं, लेकिन शहर में आम लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। क्योंकि गली-मोहल्लों में मिलने वाली सब्जी मनमाने दामों में बिक रही हैं। वहीं, खाद्यान्न के दामों में भी थोड़ी गिरावट आई हैं, जिससे महिलाओं को रसोई चलाने में थोड़Þी राहत मिली है।

बता दें कि लंबे समय से दाल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन दोनों के ही दामों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सब्जियों के दामों में मंडी और गली-मोहल्लों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। मंडी की बात करे तो वहां और बाहर मिलने वाली सभी सब्जियों में कम से कम 10 से 15 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है।

07 10

वाधवा किराना स्टोर के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर दालों और तेलों के दाम में कुछ गिरावट आई है। इस समय सरसो का तेल और रिफाइंड 160 रुपये किलो बिक रहा हे। वहीं, आटे की बात करे तो एमपी का आटा 40 से 50 रुपये किलो और चक्की का पिसा आटा 30 से 50 रुपये बिक रहा है। वहीं, कचहरी स्थित सब्जी विक्रेता विनोद का कहना है कि सब्जी के दामों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरा पड़Þने के साथ ही दाम बढ़ सकते हैं।

दालों के दाम

अरहर दाल 100-120
चित्रा राजमा 165-180
मसूर दाल 100
उड़द दाल 120
मंंंूग दाल 100
उड़Þद काली दाल 100
छोले 120
काला चना 70
बेसन 80

सब्जी के दाम

टमाटर 20 से 40
गाजर 20 से 40
गोभी 20 से 40
आलू 30 रुपये किलो
प्याज 40
मटर 40 से 50
हरी मिर्च 40 रुपये पाव
नींबू 25 रुपये पाव
अदरक 25 रुपये पाव

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img