Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

देवोलिना भट्टाचार्जी करने जा रही है शादी, देखें हल्दी और मेहंदी वाले वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: स्टार प्लस के फेमस शो ‘साथ निभाना साथिया में ‘गोपी बहू’का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। देवोलिना की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि बिग बॉस 13 फेम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस की यह तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि देवोलिना शादी करने वाली हैं।

13 12

देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी ब्राइडल मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देवोलिना और उनका परिवार हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस हल्दी के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं परिवार के सदस्य उन्हें हल्दी लगा रहे हैं। देवोलिना की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

12 11

एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी को लेकर फरवरी में एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि देवोलिना ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह संग शादी रचा ली है। हालांकि बाद में यह बात झूठी साबित निकली। लेकिन देवोलिना के इस पोस्ट को लेकर लग रहा है कि अब देवोलिना और विशाल सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?

बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं। शो में सिद्धार्थ शुक्ला संग देवोलिना का नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि देवोलिना सिद्धार्थ को पसंद करती हैं, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इस बात को खारिज कर दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img