Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में विकास खण्ड परिसर श्रीदत्तगंज में 63 जोड़ों तथा विकास खण्ड परिसर हर्रैया सतघरवा में 60 जोड़ो कुल 123 जोड़ो का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 27 जोड़ो एवं अन्य वर्ग के 96 जोड़ो सम्मिलित रहे।

विकास खण्ड परिसर श्रीदत्तगंज में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पल्टूराम विधायक सदर बलरामपुर, विकास खण्ड परिसर हर्रैया सतघरवा में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ल विधायक तुलसीपुर, एवं समस्त ब्लांक प्रमुख, समस्त चेयरमैन नगर पालिका-नगर पंचायत, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल एवं धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। जिलास्तरीय अधिकारीगण सहित सभी अतिथियों ने नव-दम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह करने वाले जोड़ों के बैंक अकाउंट में 35 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण एवं 10 हजार रुपए का सामान दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img