Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

रैपिड रेल की सबसे लंबी टनल का निर्माण पूरा

  • मेरठ में सुदर्शन का दूसरा ब्रेकथ्रू, तिरंगे के साथ आरआरटीएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाया जश्न

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आरआरटीएस दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर मेरठ की सबसे लंबी टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को आरआरटीएस अधिकारियों ने इसका सफल ब्रेकथ्रू किया। इस टनल (सुरंग) की लंबाई लगभग दो किलोमीटर है। यह टनल भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच बनाई गई है। एनसीआरटीसी ने मेरठ में पहले टनल ब्रेकथ्रू के लगभग डेढ़ महीने के अंतराल पर ही दूसरी टनल का ब्रेकथ्रू किया।

यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस ब्रेकथ्रू के साथ ही एनसीआरटीसी ने परियोजना का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन को भैंसाली के भूमिगत स्टेशन में निर्मित लॉन्चिंग शाफ्ट से लॉन्च किया गया था और इस ब्रेकथ्रू के बाद इसे मेरठ सेंट्रल स्टेशन में बनाई गई रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकाला जाएगा। दो किलोमीटर लंबी इस टनल के निर्माण में लगभग आठ महीने का समय लगा।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार भैंसाली स्टेशन से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच दो समानान्तर टनल बनाए जाने थे, जिनमें से इस पहले टनल का निर्माण कार्य पूरा हुआ है जबकि दूसरे समानान्तर टनल का निर्माण सुदर्शन 8.2 कर रही है। इस टनल का निर्माण का कार्य भी बेहद तेज गति से चल रहा है तथा लगभग दो किलोमीटर लंबी इस टनल का आधा काम पूरा हो चुका है।

अधिकारियों के अनुसार सुदर्शन 8.1 को मेरठ सेंट्रल स्टेशन की रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकालने के बाद डिसमेंटल किया जाएगा और इसके कटर हेड और शील्ड को ट्रेलरों पर लाद कर भैंसाली स्टेशन पर बनाई गई लॉन्चिंग शाफ्ट में पहुंचाया जाएगा। यहां इसे फिर से असेंबल करके भैंसाली से बेगमपुल के बीच लगभग एक किमी लंबी टनल के निर्माण के लिए पुन: लॉन्च किया जाएगा।

05 11

इससे मेरठ में टनल निर्माण के तीसरे चरण की शुरूआत होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 अक्टूबर को सुदर्शन 8.3 ने 750 मीटर लंबी सुरंग का सफलतापूर्वक निर्माण करने के बाद बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन पर ब्रेकथ्रू किया था। अब सुदर्शन 8.3 को गांधी बाग से बेगमपुल तक पहली टनल के समानान्तर लगभग 750 मीटर टनल बनाने के लिए असेंबल किया जा रहा है तथा जल्द ही इसे लॉन्च करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी।

आरआरटीएस अधिकारियों ने बताया कि भैंसाली से मेरठ सेंट्रल तक लगभग दो किमी लंबी टनल के निर्माण के लिए 9000 से अधिक प्री-कास्ट सेगमेंट का उपयोग किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरआरटीएस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

मेरठ में इस ब्रेकथ्रू के दौरान एनसीआरटीसी के कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्रेक थ्रू के बाद इन अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जश्न मनाया। तिरंगे के साथ मनाए गए इस जश्न में निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर भी शामिल हुए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img