जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रप्रभार दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है किउत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा रेलगाड़ियों को निरस्तीकरण के दृष्टिगत बसों कासंचालन समुचित मात्रा में सुचारु रुप से किये जाए। दयाशंकर सिंह ने बताया है कि कोहरे के मौसम केदृष्टिगत उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल से प्रारम्भ होने वाली तथा मण्डल से होकरप्रतिदिन आने-जाने वाली विभिन्न गाड़ियों का पूर्ण निरस्तीकरण एवं आवृत्ति में कमीकरने का निर्णय उत्तर मध्य रेलवे ने लिया है।
यात्रियों को आवागमन में कोईअसुविधा ना हो इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा निरस्तीकरण केउपरांत पर्याप्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्नदिवसों में बहुत सी ट्रेनें उत्तर प्रदेश से गुजरती है व उत्तरी, पूर्वी भारत एवं मध्य भारत के प्रमुखशहरों के मध्य संचालित होती है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन शहरोंसे उक्त गाड़ियां संचालित है उन पर भी निगम बसें संचालित की जाए ताकि यात्रियों कोसुविधा उपलब्ध रहें।

