Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे: सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। घायलों में तीन को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात सुचारू रूप से संचालित है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img