- मात्र एक रुपये में रचाई थी शादी, दूल्हे के फैसले की हो रही है हर तरफ सराहना
जनवाणी संवाददाता
चरथावल: एक शादी के दौरान दूल्हे ने दहेज के 11 लाख रुपए लड़की पक्ष को वापस लौटा दिए और बिना दहेज के शादी की। दूल्हे के फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।शादियों में हर साल फिजलूखर्ची और दहेज लेने-देने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में समाज को आइना दिखाते हुए दूल्हे हरबिंदर सिंह पुंडीर ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये और आभूषण लौटाकर नई मिसाल पेश की। एक रुपये में शादी रचाई तो घरातियों और बरातियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सबने दूल्हे की सराहना की।
चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी और वर्तमान में गांव के प्रधान ठाकुर विनोद फौजी का बेटा हरबिंदर सिंह पुंडीर है। हरबिंदर सिंह पुंडीर की हरियाणा राज्य में अम्बाला के पतरेहड़ी की बेटी शीतल चौहान के साथ तय हुई थी। बारात एक दिसम्बर को बरात गांव में पहुंची थी तो घरातियों ने बरातियों की खूब खातिरदारी की।शादी की रस्में शुरू हुई तो दुल्हन पक्ष ने दहेज में 11 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर अपनी मर्जी से भेंट किए।
दूल्हे ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में आगे बढ़कर दहेज में मिली नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लौटा दिए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक रुपये की शादी करेंगे। दूल्हे की सार्थक पहल की शादी समारोह में मौजूद हर व्यक्ति ने प्रशंसा की दुल्हन के पिता प्रधान ठाकुर विनोद फौजी ने बताया कि उनके पुत्र ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। बिना कोई दहेज के लिए एक रुपये में शादी की। जो लोग शादियों में फिजूलखर्ची करते हैं।

