जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: पुलिस ने ग्राम सैद नंगला से एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को जेल भेज दिया है। चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर धारा 341, 323 में वारंटी राहुल पुत्र सन्तपाल निवासी ग्राम सैद नंगला थाना चरथावल को ग्राम सैद नगला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए वारन्टी को जेल भेज दिया है।

