जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ नवीन भवन सचिवालय मेंसमीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के आगामी योजना तथा पूर्व से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभव्यापक स्तर पर प्रत्येक लाभार्थी को प्राप्त हो इसके लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमसे हर-घर व हर परिवार तक व्यापक सूचना दी जाय।
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याणविभाग के द्वारा संचालित की जा रही योजनाएं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना प्रदेश केवित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्गत समय सारणी अनुसार इस योजना के अन्तर्गत आन-लाइन आवेदन जो भी प्राप्त हुए हैं।
उन छात्रों को दिसम्बर माह 2022 तक छात्रवृत्ति धनराशिके हस्तान्तरण की कार्यवाही सम्पन्न कर लिए जाने हेतु आदेश दिये व कम्प्यूटरप्रशिक्षण योजना एवं छात्रावास निर्माण योजनाओं की भी समीक्षा कर सुचारू से आगामीकार्य संचालित हो व लाभार्थियों को पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त हो इसके लिए योजनाबनाकर कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के आदेश दिये।
मंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियोंको आदेश देते हुए कहा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येकदिव्यांगजन को प्राप्त हो इसी लक्ष्य के साथ कार्य को अंजाम तक पहुचाना है।
दिव्यांगजन भरण-पोषण योजना कुष्ठावस्था पेंशन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, दुकाननिर्माण-संचालन योजना, शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के बारेमें समीक्षा कर कार्य को गति प्रदान कर लाभार्थियों को सफलता पूर्वक लाभ पहुचानेहेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।

