जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा नेअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा नीति-2022 एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 के तहत निवेश को बढ़ाने केलिए इस क्षेत्र के देश-विदेश के निवेशकों एवं वेन्डर्स को प्रोत्साहित व आकर्षितकरने के लिए उनसे सीधे सम्पर्क स्थापित किया जाये।
नेडा की वेबसाइट से उनके मेल परई-पत्र भेजे जाए। उन्होंने कहा कि उनसे लगातार सम्पर्क स्थापित करने के लिए हरप्रोजेक्ट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाये और उनका विवरण भी पोर्टल पर दर्जकिये जायें।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को यूपीनेडा के मुख्यालय में सौर ऊर्जा एवं जैवऊर्जा नीति-2022 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की और इससे संबंधितप्रस्तुतीकरण भी देखा। उन्होंने कहा कि नीति के तहत प्रदेश के 40 हजार करोड़रूपये निवेश के लक्ष्य को 10 हजार और बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रूपये निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और इसको प्राप्त करनेके भी प्रयास किये जाए।
उन्होंने रणनीति बनाकर कार्य करने तथा व्यवहार कुशल बननेको कहा। अगले माह जनवरी में निवेशकों की समस्याओं को समझने और उन्हें प्रोत्साहितकरने के लिए लखनऊ में इन्वेस्टर मीट आयोजित की जायेगी। एके शर्मा ने कहा कि बड़ीकम्पनियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग करके भी नीतियों एवं प्रदेश की स्थिति के बारेमें जानकारी दें और इसके फायदे भी बतायें। इससे निवेशकों में प्रदेश में निवेश केलिए विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन पालिसी के प्रस्ताव को शीघ्र तैयारकरने, सोलर रूफ टॉप के लक्ष्य को शीघ्र हीशत-प्रतिशत पूरा करने और उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग का लाभ देने के लिए यूपीपीसीएलके अधिकारियों के साथ बैठक करने साथ ही प्रदेश के 17 शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र इसका डीपीआर बनाकर इस पर कार्य करने के भी निर्देश दिये।साथ ही अयोध्या, बनारस, लखनऊ एवंगाजियाबाद में आगामी महीनों में जी-20 की बैठकें आयोजित होनेपर इन शहरों में विशेष ध्यान दिया जाए।

