जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने यूपीएससी- 2022 की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालेपरीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए सोमवार को ऑनलाइन सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम केदौरान अरुण ने अपने ऑफ़िशियल फेसबुक पेज पर इंटरव्यू में सम्मिलित होने वालेअभ्यर्थियों से उनके लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों, स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व की धारणा को बोर्ड के समक्ष प्रदर्शित करने केलिए कहा।
उन्होंने अभ्यार्थियों से वर्तमान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के उत्कृष्ट कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी रखने को कहा। साथ ही उन्होंनेअभ्यर्थियों को कुतर्क से बचने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से एक्टिव लिसनिंग, समसामयिक घटनाक्रमों जैसे- इकोनामी,तमिल काशी संगम, जी 20 सम्मेलनएवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। अरुण ने अभ्यर्थियों से साक्षात्कार सेसंबंधित सवाल भी पूछे।

