जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।
ज़ोन-1-क्षेत्रान्तर्गत मोती महल लॉन से राणा प्रताप मार्ग होते हुए शाहनजफ रोड हजरतगंज तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया । मोती महल लॉन के बाहर फुटपाथ पर पेड पौधों की नर्सरी वालों को हटाया गया, जिसमें 02 ट्रक सामान जब्त किया गया। 53 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया, प्रत्येक अतिक्रमणकर्ता द्वारा चिन्हित स्थान / वेण्डिंग जोन 2×2 मीटर से अधिक पर अतिक्रमण किया गया था।
जिसके क्रम में प्रत्येक दुकानदारों को अतिक्रमण शुल्क रु० 29400.00 के आधार पर 53 लोगों पर कुल रू0 4546400.00 की नोटिस प्राप्त करा दी गयी है। मौके पर 3 अतिक्रमणकर्ताओं से रू0 5100.00 जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त 10 चार पहिया व 15 दो पहिया वाहनों को रोड पर से हटाया गया। उक्त अभियान में नरेन्द्र देव, जोनल अधिकारी के नेतृत्व में केशव प्रसाद, आर०एस०कुसवाहा अधीक्षक अनूप कुमार, अधीक्षक ( प्रवर्तन), राजस्व निरीक्षक धनवीर सिंह, राजेश पाण्डेय, राजा भैया, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत मटियारी चौराहा, फैजाबाद रोड, न्यू बुद्ध विहार कालोनी, सेमरा, बी०बी०डी० के आस-पास अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में 3 ठेला, 1 काउंटर, 1 गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में अजीत राय कर अधीक्षक, देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।

