- प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में नरेन्द्र मोदी सेना सभा ने देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा हैं।
सोमवार को नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेशध्यक्ष कमल बंसल के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्टेट पहुंचे। वहां उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है। जिसे लेकर पूरे देश के अंदर गुस्सा व उबाल है। इस तरह की टिप्पणी करना किसी भी देश के विदेश मंत्री को शोभा नहीं देता। नरेंद्र मोदी सेना सभा ने मांग की है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कार्रवाई कराई जाए और बिलावल भुट्टो माफी मांगे।

